रातूसर स्कूल में टीचर्स के 11 पद खाली:ग्रामीणों ने एसडीएम से की 20 जुलाई तक भर्ती की मांग, तालाबंदी की चेतावनी
रातूसर स्कूल में टीचर्स के 11 पद खाली:ग्रामीणों ने एसडीएम से की 20 जुलाई तक भर्ती की मांग, तालाबंदी की चेतावनी
सरदारशहर : उपखंड क्षेत्र के रातूसर गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 जुलाई तक इन पदों पर नियुक्तियां नहीं हुईं, तो स्कूल पर तालाबंदी कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि साल 2022 में इस स्कूल को उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया था। विद्यालय में कुल 16 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में 11 पद रिक्त होने के कारण 175 छात्राओं की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण गिरधारीलाल स्वामी ने बताया कि – स्कूल में प्रधानाचार्य, तीन व्याख्याता, पांच वरिष्ठ अध्यापक, एक कनिष्ठ सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित कुल 11 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा मंत्री, जिला कलेक्टर और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया था। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद ग्रामीणों को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देना पड़ा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान गिरधारीलाल स्वामी, संदीप सिंवर, मदनलाल, मांगीलाल, श्रवण कुमार, रामनिवास, बनवारी, मालाराम, संतलाल, शुभकरण, हेमराज, लालचंद और रामेश्वरलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250305


