महिला सुरक्षा डिकॉय ऑपरेशन में दो युवक गिरफ्तार:चूरू में महिला कॉलेज के पास फब्तियां कसने पर कार्रवाई
महिला सुरक्षा डिकॉय ऑपरेशन में दो युवक गिरफ्तार:चूरू में महिला कॉलेज के पास फब्तियां कसने पर कार्रवाई
चूरू : चूरू में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों को महिला कॉलेज और नेचर पार्क के पास फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने के आरोप में पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने एक डिकॉय ऑपरेशन के दौरान की।
एएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में गठित कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसी अभियान के तहत, महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर यह विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया था।
ऑपरेशन के दौरान, महिला कॉलेज और नेचर पार्क के आसपास असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। तभी वहां से गुजरने वाली बालिकाओं और महिलाओं पर दो लड़कों द्वारा फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया। महिला पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग संस्थानों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंडों और स्कूल व कॉलेजों के आसपास महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2250223


