आंगनबाड़ी कार्यकर्ता OBC सर्वे के विरोध में उतरीं:झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, बोलीं- नहीं करेंगे एक्स्ट्रा काम
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता OBC सर्वे के विरोध में उतरीं:झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, बोलीं- नहीं करेंगे एक्स्ट्रा काम
झुंझुनूं : जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों और ओबीसी (OBC) सर्वे के काम का विरोध करते हुए शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उन पर गैर-विभागीय कार्य थोपना बंद नहीं किया गया, तो वे अपने केंद्रों का काम पूरी तरह से ठप कर देंगी।
प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन पर पहले से ही काम का बहुत ज्यादा बोझ है। उन्हें शिक्षा, पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन खाद्य वितरण, बाल वृद्धि निगरानी, मातृवंदना फार्म, आभा (ABHA) और अपार (APAAR) आईडी बनाना, टीकाकरण और फेस कैप्चर जैसे कई ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य करने पड़ते हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभाग द्वारा दिए गए फोन इन तकनीकी कार्यों के लिए पर्याप्त नहीं हैं, जिसके कारण काम पूरा करने में देर रात तक का समय लग जाता है।
आदेश के विरोध में प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एकत्रित हुई कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें 8 जुलाई 2026 को जारी उस आदेश का कड़ा विरोध किया गया, जिसमें उन्हें ओबीसी सर्वे का कार्य सौंपा गया है।
कार्यकर्ताओं ने तर्क दिया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव द्वारा 6 जुलाई 2022 को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आंगनबाड़ी कर्मियों को गैर-आईसीडीएस (Non-ICDS) कार्यों में न लगाया जाए। इसके बावजूद उन पर लगातार बाहरी काम थोपे जा रहे हैं, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं।
मांगें नहीं मानी तो रहेगा पूर्ण बहिष्कार
सेक्टर नूआ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्नेह लता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहले ही अपने मूल कार्यों के बोझ तले दबी हुई हैं। यदि प्रशासन ने ओबीसी सर्वे का आदेश वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंगनबाड़ी केंद्रों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा और केंद्र नहीं खोले जाएंगे। प्रदर्शन में जिला भर से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250243


