वीबी-जी-रामजी मेटों को स्थाई करने की मांग:नवलगढ़ में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन, समाधान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
वीबी-जी-रामजी मेटों को स्थाई करने की मांग:नवलगढ़ में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन, समाधान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के मनरेगा (अब वीबी-जी-रामजी) मेटों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन विकास अधिकारी रितेश सांखला को सौंपा। मेटों ने ज्ञापन में बताया कि वे सालों से कार्यों का संचालन, श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने, कार्यों की निगरानी और प्रबंधन सहित विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित सुविधाएं, अधिकार और सम्मान नहीं मिल रहा है।
ज्ञापन में मेटों को स्थाई करने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की प्रमुख मांग की गई है। इसके साथ ही, समय पर नियमित भुगतान सुनिश्चित करने, न्यूनतम मासिक मानदेय तय करने, ईपीएफ, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करने की भी मांग रखी गई।
मेटों ने स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, चिकित्सा सुविधाएं, वार्षिक अवकाश, मातृत्व अवकाश सहित अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि बिना उचित कारण किसी भी मेट को कार्य से न हटाया जाए और सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के नियम स्पष्ट बनाए जाएं।
इसके अलावा, नियमित प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, स्थाई पहचान पत्र जारी करने तथा महंगाई के अनुरूप समय-समय पर मानदेय में वृद्धि करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में कार्य के अनुरूप सम्मानजनक वेतन और सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही राज्य स्तर पर मेटों के हितों की रक्षा के लिए एक स्पष्ट नीति बनाने पर भी जोर दिया गया।
मेटों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पंचायत समिति क्षेत्र के अनेक मेट उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2250121

