[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू:प्रोत्साहन राशि और योजनाओं संबंधित मांगे ना मानने पर लिया फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू:प्रोत्साहन राशि और योजनाओं संबंधित मांगे ना मानने पर लिया फैसला

चिड़ावा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू:प्रोत्साहन राशि और योजनाओं संबंधित मांगे ना मानने पर लिया फैसला

चिड़ावा : चिड़ावा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी न होने तक चिड़ावा सहित पूरे जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्ण कार्य बहिष्कार का आह्वान किया है।

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि ‘उड़ान योजना’ जैसे अतिरिक्त कार्यों के बोझ से उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हुई है। उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय का समय पर भुगतान, सामुदायिक कार्यक्रम (CBE) की राशि 250 रुपए से बढ़ाना, पोषण ट्रैकर व अन्य सरकारी योजनाओं की लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान और मोबाइल रिचार्ज भत्ता 200 से बढ़ाकर 500 रुपए करना शामिल है।

इस आंदोलन को चिड़ावा और आसपास क्षेत्र की अनेक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला है। इनमें तारामती, मंजू सुल्ताना, मंजू मालपुरा, सुनीता (खेदरपुरा खुर्द), आबिदा, सबीना, सरोज, अनूप कौर, बबीता, ममता, मलेरी, अनीता, सुनीता, कमलेश, रंजना, शकुंतला, राजेश्वरी, कमला, कविता, सोनू, चमेली, सुमन, सुशीला, कृष्णदेवी, गीता, ममता शर्मा, नीलम, मुनेश, कृष्णा, सुभिता, दुर्गा, सारा, भतेरी, सावित्री, सुमित्रा, राजलक्ष्मी सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि वे अपने मूल विभाग के अतिरिक्त अन्य किसी भी विभाग का कार्य करने के लिए बाध्य नहीं हैं। इस प्रदर्शन के माध्यम से चिड़ावा की कार्यकर्ताओं ने सरकार को अपनी मांगों के प्रति कड़ा संदेश दिया है।

Related Articles