पिलानी में बीईटी का वृक्षारोपण अभियान शुरू:निदेशक बोले- धरती पर पेड़-पौधों के बिना किसी का अस्तित्व संभव नहीं
पिलानी में बीईटी का वृक्षारोपण अभियान शुरू:निदेशक बोले- धरती पर पेड़-पौधों के बिना किसी का अस्तित्व संभव नहीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी में बिरला शिक्षण संस्थान ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। ये अभियान संस्थान के वार्षिक पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है। बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर, उपनिदेशक (वित्त) डॉ. जीएस गौड़ और उपनिदेशक (प्रशासन और विधि) अजय कुमार अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर किया।
बीईटी द्वारा ये अभियान पिछले कई सालों से मानसून के दौरान संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।
निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर ने इस अवसर पर कहा कि धरती पर पेड़-पौधों के बिना मनुष्य और अन्य जीव-जंतुओं का अस्तित्व संभव नहीं है। उन्होंने पेड़ों को काटने की निंदा करते हुए कहा कि सरकार भी नागरिकों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया- प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वृक्षारोपण कर मानवजाति का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने पेड़ों के लाभ गिनाते हुए कहा कि इनसे वातावरण शुद्ध होता है, ऑक्सीजन मिलती है, हानिकारक गैसों से बचाव होता है और जल प्रदूषण से मुक्ति मिलती है। उन्होंने सभी से ऐसे जनहित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर बिरला स्कूल के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, बिरला शिशु विहार के प्राचार्य पवन वशिष्ठ, कपिल शर्मा, डॉ. मनोज जांगिड़, चंद्रशेखर राठौड़, अनिल जोशी, विक्रमजीत सिंह, सुरेश चंद सैनी और पीजे ठाकुरिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2250222


