चिराना में पेयजल टंकी में फिर मिले मृत चूहे:दूषित पानी से बीमारी का खतरा, विभाग पर लापरवाही का आरोप
चिराना में पेयजल टंकी में फिर मिले मृत चूहे:दूषित पानी से बीमारी का खतरा, विभाग पर लापरवाही का आरोप
चिराना : चिराना कस्बे में जलदाय विभाग की पेयजल टंकी में एक बार फिर मृत चूहे मिलने का मामला सामने आया है। गायत्री मंदिर के पास धोली ढुंगरी स्थित इस टंकी के पानी में मृत चूहे तैरते हुए पाए गए। इस घटना से आसपास के करीब 100 घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे परिवारों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक महीने पहले भी इसी पानी की टंकी में मृत चूहे मिले थे। उस समय जलदाय विभाग ने केवल टंकी की सफाई करवाई थी, लेकिन टंकी का ढक्कन खुला होने के कारण यह स्थिति दोबारा उत्पन्न हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे अनजाने में जहरीला और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
इस दूषित पानी की सप्लाई से इलाके में महामारी फैलने का अंदेशा गहरा गया है। निवर्तमान उप सरपंच मोहम्मद इकबाल शेख ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जलदाय विभाग के संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।
अधिकारियों के इस रवैए से नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दूषित पानी के सेवन से कोई बड़ी बीमारी फैलती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जलदाय विभाग की होगी। ग्रामीणों में विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
टंकी की तुरंत मरम्मत की मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनकी मांग है कि पानी की टंकी की तुरंत मरम्मत कराई जाए और उसके ढक्कन को पूरी तरह से एयर-टाइट किया जाए, ताकि भविष्य में चूहे या अन्य जीव अंदर न जा सकें। इसके साथ ही, पानी की साफ-सफाई की समय-समय पर निगरानी के लिए एक स्थायी कार्यक्रम तय करने की भी मांग उठाई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250112

