चिड़ावा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक, मौत:ट्रैक पार करते समय अरड़ावता रोड के पास हादसा
चिड़ावा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक, मौत:ट्रैक पार करते समय अरड़ावता रोड के पास हादसा
चिड़ावा : चिड़ावा में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। युवक की पहचान निजामपुरा (ओजटू) निवासी 45 वर्षीय रणजीत मेघवाल के रूप में हुई है। रणजीत के भाई सुरेश कुमार ने बताया- रणजीत रात में चिड़ावा रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे थे। अरड़ावता रोड के पास वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना में किसी भी प्रकार के संदेह से इनकार किया है।
पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रणजीत मेघवाल के दो बेटे गांव के स्कूल में पढ़ते हैं, जबकि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। पूर्व सरपंच शीशराम डांगी ने बताया- मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2250222


