[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झोटवाड़ा को स्वच्छता की सौगात, नगर निगम को मिले 25 नए हूपर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झोटवाड़ा को स्वच्छता की सौगात, नगर निगम को मिले 25 नए हूपर

झोटवाड़ा को स्वच्छता की सौगात, नगर निगम को मिले 25 नए हूपर

जयपुर : झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नगर निगम को 25 नए कचरा हूपर सौंपे। ये हूपर हाल ही में नगर निगम सीमा में शामिल वार्ड 25 और 26 में नियमित कचरा संग्रहण के लिए उपयोग में लाए जाएंगे।

मंत्री राठौड़ ने कहा कि नए क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। हूपर मिलने से वार्डों में नियमित कचरा उठाव होगा और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने मंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष रामफूल यादव, दुष्यंत सिंह, ओमप्रकाश खोखर, गिरिराज जोशी, घनश्याम शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles