[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑनलाइन कार्यभार और मानदेय भुगतान को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोष, विधायक व कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

ऑनलाइन कार्यभार और मानदेय भुगतान को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोष, विधायक व कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

ऑनलाइन कार्यभार और मानदेय भुगतान को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोष, विधायक व कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

मंड्रेला : ग्राम पंचायत तिगियास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़ते ऑनलाइन कार्यभार, समय पर मानदेय नहीं मिलने और लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू और जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने उड़ान योजना का अतिरिक्त कार्य हटाने, सीबीई कार्यक्रम की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, पोषण ट्रैकर की लंबित राशि का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज भत्ता बढ़ाने तथा मूल विभाग के अलावा अन्य विभागों के कार्य नहीं सौंपने की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ रहे अतिरिक्त कार्यभार से आंगनबाड़ी की मूल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मनोज बामील, सरोज नेहरा, संतों देवी, उषा, अंजू बोला, सुशीला देवना, रेखा शर्मा, सुनीता, कंचन सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related Articles