5% मानदेय वृद्धि की मांग: पंचायत शिक्षक संघ ने सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन, शिक्षण कार्य से मुक्त करने की भी उठाई मांग
5% मानदेय वृद्धि की मांग: पंचायत शिक्षक संघ ने सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन, शिक्षण कार्य से मुक्त करने की भी उठाई मांग
बुहाना : राजस्थान पंचायत शिक्षक संघ ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर एक वर्ष की सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मचारियों को नियमानुसार 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि देने की मांग की। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग नियम-2022 के अनुसार एक वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने पर मानदेय वृद्धि का प्रावधान है, लेकिन जुलाई में सेवा अवधि पूर्ण होने के बावजूद आदेश जारी नहीं हुए हैं।
संघ ने पंचायत शिक्षकों से कराए जा रहे शिक्षण कार्य पर भी आपत्ति जताई। ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत शिक्षकों की भर्ती गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए हुई थी, जबकि वर्तमान में उनसे पढ़ाई करवाई जा रही है। कई स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं भी संचालित करवाई जा रही हैं, जिससे शिक्षकों को कठिनाई हो रही है।
संघ ने मांग की कि पंचायत शिक्षकों को उनकी भर्ती की मूल शर्तों के अनुरूप गैर-शैक्षणिक कार्य ही सौंपे जाएं तथा जुलाई 2026 से प्रभावी 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि का लाभ तत्काल दिया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राधेश्याम यादव, महिमा यादव, अनिल, कैलाश शर्मा, सत्यवीर तुंदवाल, राकेश सोनी, वीरेंद्र यादव, संदीप मांडी, महावीर, कृष्ण सिंह सहित कई पंचायत शिक्षक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248221

