सीकर में छत की रेलिंग टूटने से किराएदार गिरा, मौत:रात को बैठा हुआ था; किराए के मकान में रहता था
सीकर में छत की रेलिंग टूटने से किराएदार गिरा, मौत:रात को बैठा हुआ था; किराए के मकान में रहता था
सीकर : सीकर में एक घर की छत की सीमेंट रेलिंग टूटने से किराएदार की मौत हो गई। किराएदार छत की रेलिंग पर बैठा था, इसी दौरान रेलिंग टूट गई। घायल अवस्था में किराएदार को इलाज के लिए सीकर के हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे सीकर में भंवर कॉलोनी में हुआ।
उद्योग नगर थाने के ASI रंगलाल के अनुसार- बंशीलाल मीणा (55) निवासी सेपरा गवार निवासी झुंझुनूं की हादसे में मौत हो गई। बंशीलाल सीकर में भंवर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। वह सीकर में मजदूरी करता था।

पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
उद्योग नगर थाने के ASI रंगलाल के अनुसार- बुधवार रात करीब 8 से 9 बजे बंशीलाल छत की सीमेंट रेलिंग पर बैठा था। इसी दौरान रेलिंग टूट गई। इससे बंशीलाल भी उस रेलिंग के साथ नीचे गिर गया। घायल अवस्था में बंशीलाल को इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बंशीलाल की मौत हो गई। शव का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक बंशीलाल के 2 बच्चे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248232

