डोटासरा का भाजपा पर हमला: बोले- महरिया की राजनीति लोगों को प्रताड़ित कर गुलाम बनाने की, लक्ष्मणगढ़ में 85% शिक्षकों के तबादले प्रशासनिक आधार पर
डोटासरा का भाजपा पर हमला: बोले- महरिया की राजनीति लोगों को प्रताड़ित कर गुलाम बनाने की, लक्ष्मणगढ़ में 85% शिक्षकों के तबादले प्रशासनिक आधार पर
सीकर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षकों के तबादलों को लेकर भाजपा सरकार और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया पर तीखा हमला बोला। गुरुवार को सीकर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में डोटासरा ने आरोप लगाया कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में करीब 85 प्रतिशत शिक्षकों के तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जो राजनीतिक द्वेष की भावना से किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारें जरूरत के अनुसार प्रशासनिक आधार पर तबादले करती हैं, लेकिन वर्तमान सरकार शिक्षकों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से दूर-दराज क्षेत्रों में भेज रही है। डोटासरा के अनुसार चूरू मंडल में हुए करीब 400 प्रशासनिक तबादलों में से 174 तबादले अकेले लक्ष्मणगढ़ के हैं, जिनमें 147 प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।
डोटासरा ने दावा किया कि लक्ष्मणगढ़ में अभी भी द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 50 प्रतिशत पद खाली हैं। ऐसे में प्रशासनिक तबादलों का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि उनकी राजनीति लोगों को प्रताड़ित कर उन्हें दबाव में रखने की रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान तबादला नीति भी उसी सोच का परिणाम है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में तबादलों का फीडबैक जुटा रही है और बड़ी संख्या में शिक्षक न्यायालय का रुख करेंगे। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनकी लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248226

