लोसल पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी सहित सामान बरामद
लोसल पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी सहित सामान बरामद
लोसल : लोसल थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। थानाधिकारी संगीता मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, एक टैबलेट तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के अनुसार, पहली वारदात 29 अप्रैल 2026 को खूट निवासी पियूष खेतान के घर में हुई थी। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 40 तोला सोने के आभूषण, 5 किलो चांदी के जेवर और ₹5,07,500 नकद चोरी कर लिए थे।
इसी मकान में 2 जुलाई की रात को दोबारा चोरी हुई। इस बार चोर चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इन दोनों गंभीर मामलों को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था।
गठित टीम ने सीकर रोड, जीणमाता रोड, दांतारामगढ़ रोड, लोसल रोड और सामी रोड सहित लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज और मानवीय खुफिया जानकारी (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस ने आरोपियों को दांता क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दांता निवासी इम्तियाज उर्फ इमरान (26 वर्ष), घनश्याम नायक (30 वर्ष) और प्रमोद नायक उर्फ बाबू (20 वर्ष) शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पहले चोरी प्रकरण से सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बालियां, नथ, चांदी की पायजेब, कड़े, बिछुए, चैन सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की गई। दूसरे प्रकरण में चोरी हुए चार मोबाइल और एक टैबलेट भी बरामद कर लिए गए। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में इनकी संलिप्तता अन्य वारदातों में भी होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में अनुसंधान जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248232

