नालपुर में ग्रामीण सेवा शिविर:3 आवासीय पट्टे जारी, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नालपुर में ग्रामीण सेवा शिविर:3 आवासीय पट्टे जारी, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
खेतड़ी : ग्राम पंचायत नालपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी), ऊर्जा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, शिक्षा, श्रम, वन, सार्वजनिक निर्माण (पीडब्ल्यूडी), जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता, आयोजना, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, सैनिक कल्याण तथा आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया।
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) महेंद्र यादव ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिली। उन्होंने गोद भराई कार्यक्रम और ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान-2026’ के तहत पौधारोपण को शिविर की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

शिविर के दौरान तीन पात्र लाभार्थियों को आवासीय भूमि के पट्टे जारी किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और सुरक्षित मातृत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान-2026’ के तहत पौधारोपण कर जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
प्रशासक सरिता कुमारी ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। शिविर में तीन आवासीय भूमि के पट्टे जारी कर पात्र परिवारों को लाभान्वित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248251

