[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा शिविर में 57 बिजली शिकायतों का 100 प्रतिशत समाधान:आमजन को मौके पर मिली सेवाएं, 15 जुलाई तक चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सेवा शिविर में 57 बिजली शिकायतों का 100 प्रतिशत समाधान:आमजन को मौके पर मिली सेवाएं, 15 जुलाई तक चलेगा

सेवा शिविर में 57 बिजली शिकायतों का 100 प्रतिशत समाधान:आमजन को मौके पर मिली सेवाएं, 15 जुलाई तक चलेगा

पिलानी : पिलानी नगरपालिका में सेवा शिविर में का आयोजन हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों और नगरपालिका से जुड़े कार्यों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं और प्रक्रिया के अनुसार उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) सन्नी भाम्बू ने बताया कि 8 जुलाई तक ऊर्जा विभाग से संबंधित कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया है। इनमें विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, खराब या त्रुटिपूर्ण मीटर को ठीक कराने जैसी शिकायतें शामिल थीं। इसके अलावा ढीले विद्युत तारों को व्यवस्थित करने से जुड़े पांच आवेदनों का भी समाधान किया गया है।

पट्टा प्रकरणों में भी हो रही कार्रवाई

शिविर में पट्टों से संबंधित मामलों पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है। पट्टा नवीनीकरण के 7 आवेदनों में से 6 का निस्तारण हो चुका है। वहीं, स्टेट ग्रांट पट्टा के 8 में से 6 प्रकरणों का समाधान किया गया है। धारा 69-ए के तहत प्राप्त 58 आवेदनों में से 11 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के तहत पट्टों के लिए प्राप्त 113 आवेदनों में से 32 प्रकरणों का निस्तारण हुआ है।

15 जुलाई तक जारी रहेगा शिविर

ईओ सन्नी भाम्बू ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए शिविर में पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों को आवेदन प्रस्तुत करें और सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं।

Related Articles