50 साल की महिला ट्रेन से कटी:झुंझुनूं में अपने ननिहाल आई थी, मौके पर दम तोड़ा
50 साल की महिला ट्रेन से कटी:झुंझुनूं में अपने ननिहाल आई थी, मौके पर दम तोड़ा
झुंझुनूं : 50 साल की महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा नेता की ढाणी और गुढ़ा रोड के बीच हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कोतवाली थाने के ASI यूसुफ खान ने बताया- पहचान मनोहारी देवी (50) पत्नी किशन लाल सैनी के रूप में हुई है। मनोहारी देवी अपने पति के ननिहाल झुंझुनूं आई हुई थी। परिजन ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी।
आज सुबह ही वह झुंझुनू पहुंची थी। सुबह लगभग 11:15 बजे वह घर से निकली थी, जिसके बाद दोपहर करीब 1:00 बजे यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार भटिंडा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 54703) भटिंडा से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान नेता की ढाणी और गुढ़ा रोड के बीच महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248163


