PWD कर्मचारी ने मां को मार डाला:चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, बहन-बहनोई को फोन कर कहा- मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया
PWD कर्मचारी ने मां को मार डाला:चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, बहन-बहनोई को फोन कर कहा- मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया
नवलगढ़ : पीडबल्यूडी (PWD) विभाग में यूडीसी (UDC) के पद पर तैनात बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पूरे कमरे में खून फैल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटे ने खुद अपनी बहन और जीजा (बहनोई) को फोन कर कहा- मैंने मां को मार डाला है।
मौके पर पहुंचे बेटी-दामाद और भतीजों ने लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दामाद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को घर से ही डिटेन कर लिया है। यह पूरी घटना झुंझुनूं के नवलगढ़ थाना इलाके की कृषि उपज मंडी के सामने की है।

शराब की लत और पारिवारिक कलह बनी वजह
नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया- मूल रूप से गुढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगनोर गांव का रहने वाला यह परिवार वर्तमान में नवलगढ़ कृषि उपज मंडी के सामने रह रहा था। मृतका की पहचान 59 साल की प्रभाती देवी के रूप में हुई है। आरोपी बेटा राजवीर (28) शराब पीने का आदी है। उसका अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके कारण पत्नी अपने 5 साल के बेटे को लेकर पीहर गई हुई थी। घर में राजवीर अपनी मां प्रभाती देवी के साथ ही रहता था।

8 जुलाई की रात 10 बजे हुआ विवाद
8 जुलाई की रात करीब 10 बजे राजवीर का अपनी मां प्रभाती देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर राजवीर ने रसोई से चाकू उठाया और मां पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी और तड़पने लगी।
वारदात के बाद खुद बहन-जीजा को किया फोन
मां को लहूलुहान करने के बाद आरोपी राजवीर ने भागने के बजाय अपनी दूसरे नंबर की बहन और जीजा शिवकुमार को फोन लगाया। उसने वारदात की जानकारी दी। फोन सुनते ही बहन-जीजा के होश उड़ गए। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रभाती देवी को नवलगढ़ के जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248221

