परिवहन विभाग की कार्रवाई, चूरू-झुंझुनूं मार्ग पर अवैध वाहनों के खिलाफ संयुक्त जांच, 08 बसों के काटे चालान, 03 बसें सीज
परिवहन विभाग की कार्रवाई, चूरू-झुंझुनूं मार्ग पर अवैध वाहनों के खिलाफ संयुक्त जांच, 08 बसों के काटे चालान, 03 बसें सीज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरुवार को चूरू-झुंझुनूं मार्ग पर अवैध रूप से संचालित एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
डीटीओ नरेश कुमार बसवाल ने बताया कि अभियान के दौरान परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 15 वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें विभिन्न परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 08 बसों के चालान बनाए गए। वहीं गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 03 बसों को सीज कर जिला परिवहन कार्यालय, चूरू परिसर में खड़ा कराया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बिना वैध परमिट, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव, कर एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों की अवहेलना कर संचालित होने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध संयुक्त जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248200

