पिलानी नगरपालिका में शहरी सेवा शिविर: विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने व शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
पिलानी नगरपालिका में शहरी सेवा शिविर: विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने व शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : नगरपालिका पिलानी में आयोजित शहरी सेवा शिविर के तहत विभिन्न विभागों एवं नगरपालिका से जुड़े कार्यों के लिए आवेदन लेने और उनका निस्तारण करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। शिविर में नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
विद्युत विभाग के प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण
पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) सन्नी भाम्बू ने बताया कि 8 जुलाई तक ऊर्जा विभाग से संबंधित 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया है। इनमें अधिकांश आवेदन विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, त्रुटिपूर्ण मीटर को ठीक करने के लिए दिये गए थे। वहीं, ढीले तारों को व्यवस्थित करने के लिए प्राप्त 5 आवेदनों का भी पूर्ण निस्तारण कर दिया गया है।
पट्टों की पत्रावलियों का भी तेजी से हो रहा है निपटान
नगरपालिका द्वारा जारी किए जाने वाले पट्टों से सम्बन्धित पत्रावलियों में पट्टा नवीनीकरण के कुल 7 में से 6, स्टेट ग्रांट पट्टा के 8 में से 6 तथा धारा 69-ए के अंतर्गत प्राप्त 58 आवेदनों में 11 का निस्तारण किया गया है। इसके अलावा कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के तहत पट्टों के लिए प्राप्त 113 आवेदनों में से 32 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।
15 जुलाई तक जारी रहेगा शिविर
ईओ सन्नी भाम्बू ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई तक निरंतर संचालित रहेगा। उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में उपस्थित सम्बन्धित कर्मचारियों को आवेदन देकर सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248110


