[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिरंजीव राव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिरंजीव राव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए

चिरंजीव राव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी चिरंजीव राव ने गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उनके साथ जिला प्रभारी हाकम अली खान, प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में चिरंजीव राव ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आम जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है, जबकि युवा रोजगार के संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है।

उन्होंने सीमा सुरक्षा, चीनी घुसपैठ, देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के बजट में कटौती जैसे विषयों पर भी सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनहित के मुद्दों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी देशभर में जनआंदोलन चलाएगी।

प्रेस वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर घाघू, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, जमील चौहान, धर्मेंद्र बुडानिया, रमजान खान, आरिफ खान, संजय भाटी, शाहरुख खान, नारायण बालाण, जाफर खान जोइया, आरिफ खान पीतीसर सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles