[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

35% हिस्सेदारी वाले मकान का बिजली-पानी कनेक्शन काटने की आशंका, पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

35% हिस्सेदारी वाले मकान का बिजली-पानी कनेक्शन काटने की आशंका, पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार

35% हिस्सेदारी वाले मकान का बिजली-पानी कनेक्शन काटने की आशंका, पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे के वार्ड संख्या 17, टिबड़ेवालों की हवेली की नाल निवासी देवकीनंदन ने जिला कलेक्टर झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपकर अपने मकान के बिजली एवं पानी के कनेक्शन नहीं काटने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2004 से परिवार उक्त मकान में निवास कर रहा है तथा मकान में उनके पिता की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पारिवारिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और मामले को लेकर डिक्री भी जारी हो चुकी है।

पीड़ित का आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा उनके नाम पर चल रहे बिजली व पानी के कनेक्शन कटवाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि परिवार में दो छोटे बच्चे (3 वर्ष एवं 11 वर्ष) तथा 80 वर्षीय बीमार माता हैं। बरसात के मौसम में यदि बिजली और पानी का कनेक्शन काटा गया तो परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा तथा जनहानि की आशंका भी बनी रहेगी। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले का अंतिम निर्णय होने तक बिजली एवं पानी के दोनों कनेक्शन यथावत रखे जाएं और संबंधित विभाग को इन्हें नहीं काटने के निर्देश दिए जाएं।

Related Articles