देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
झुंझुनूं : ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को रीको शास्त्री नगर स्थित एक गोदाम पर कार्रवाई करते हुए ‘स्टिंग क्लासिक किक’ की 200 कार्टून में रखी 6012 बोतलें सीज कर दीं। टीम ने उत्पाद का नमूना जांच के लिए भेजा है।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जांच के दौरान बोतलों के लेबल पर “Stimulates Mind” और “Energizes Body” जैसे दावे लिखे मिले, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत भ्रामक माना गया। फूड सेफ्टी ऑफिसर महेंद्र चतुर्वेदी की टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई करते हुए नमूने लिए और शेष स्टॉक को सीज कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार एफएसएसएआई के निर्देशों के तहत कैफीनयुक्त पेय पदार्थों पर “एनर्जी ड्रिंक”, “स्पोर्ट्स ड्रिंक” और “स्टिमुलेट्स माइंड” जैसे दावे भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आते हैं। ऐसे उत्पाद गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
सीएमएचओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी भ्रामक दावे करने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us