चूरू में रोडवेज कंडक्टर पर सरिये से हमला:बसों की टाइमिंग को लेकर निजी बस संचालक से हुई कहासुनी झगड़े में बदली
चूरू में रोडवेज कंडक्टर पर सरिये से हमला:बसों की टाइमिंग को लेकर निजी बस संचालक से हुई कहासुनी झगड़े में बदली
चूरू : चूरू में पुरानी जिला कलेक्ट्रेट के पास एक रोडवेज बस कंडक्टर पर सरिये से हमला किया गया है। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। यह घटना सात जुलाई को हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चूरू-झुंझुनूं मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस के कंडक्टर सुरेंद्र पूनियां पर कथित रूप से निजी बस संचालक उम्मेद खां ने सरिये से हमला किया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच बसों की टाइमिंग को लेकर पहले कहासुनी हुई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई और मारपीट तक पहुंच गई।
शेयर वीडियो में एक व्यक्ति सरिये से हमला करता दिख रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव का प्रयास कर रहे हैं। इस हमले में कंडक्टर को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर होने के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस को एक परिवाद दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245698

