लक्ष्मणगढ़ के UPHC के बाहर कचरे का ढेर:नाले की सफाई के बाद मुख्य द्वार पर छोड़ा मलबा, जल्द सफाई करवाने की मांग
लक्ष्मणगढ़ के UPHC के बाहर कचरे का ढेर:नाले की सफाई के बाद मुख्य द्वार पर छोड़ा मलबा, जल्द सफाई करवाने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के तोदी कुई स्थित UPHC के मुख्य द्वार के बाहर नाले से निकाला गया कचरा मरीजों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अस्पताल के बाहर फैली गंदगी से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल के सामने से गुजरने वाले बड़े नाले की सफाई के दौरान निकाला गया कचरा मुख्य प्रवेश द्वार के पास ही छोड़ दिया गया। यह मार्ग आम लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, जिससे लोगों को बदबू और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

खुले नाले से हादसे की आशंका
स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई के दौरान हटाए गए नाले के ढक्कन अब तक वापस नहीं लगाए गए हैं। इससे गहरे नाले में किसी व्यक्ति, पशु या वाहन के गिरने का खतरा बना हुआ है। बरसात के दौरान जलभराव होने पर सड़क और नाले का अंतर दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
प्रशासन से समाधान की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अस्पताल के बाहर पड़ा कचरा तत्काल हटाने और नाले के ढक्कन दोबारा लगाकर सुरक्षित करने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में कचरा बहकर सड़क और आसपास के रास्तों में फैल जाता है, जिससे आवागमन और अधिक प्रभावित होता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245709

