धोद पुलिस की कार्रवाई:सिंगरावट में 7.85 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
धोद पुलिस की कार्रवाई:सिंगरावट में 7.85 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
धोद : धोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक को 7.85 ग्राम अवैध एमडी पाउडर (एमडी ड्रग) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
यह कार्रवाई 7 जुलाई 2026 को सायंकालीन गश्त के दौरान हुई। धोद थानाधिकारी अमर सिंह पुलिस जाप्ते के साथ सिंगरावट से लोसल की ओर जा रहे थे। सिंगरावट स्थित आटा मिल के पास सड़क किनारे एक युवक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला।
पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की, जिस पर वह घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसकी निकर की दाहिनी जेब में प्लास्टिक की जिपर थैली में 7.85 ग्राम अवैध एमडी पाउडर बरामद हुआ।
पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी रणजीत सिंह, निवासी धोद को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
इस मामले की जांच लोसल थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक संगीता मीणा द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245504


