टीचर को शत प्रतिशत नामांकन पर सम्मान:बच्चों को पौधारोपण अभियान के लिए भी प्रेरित किया; घर-घर पेरेंट्स हुए जागरूक
टीचर को शत प्रतिशत नामांकन पर सम्मान:बच्चों को पौधारोपण अभियान के लिए भी प्रेरित किया; घर-घर पेरेंट्स हुए जागरूक
बबाई : बबाई कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर रवि सुरोलिया को सम्मानित किया गया। उन्हें स्कूल में शत प्रतिशत नामांकन करवाने और ‘मेरा पेड़ मेरा मित्र’ योजना के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाने के लिए पूर्व विधायक हजारी लाल गुर्जर ने सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह स्कूल के प्रिंसिपल रामनिवास जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
शिक्षक सुरोलिया ने सत्र 2026-27 के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत घर-घर संपर्क किया। उन्होंने पेरेंट्स को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मिड-डे मील, निशुल्क पाठ्य सामग्री, निशुल्क यूनिफॉर्म और छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने ‘मेरा पेड़ मेरा मित्र’ योजना के अंतर्गत स्कूल की श्री वाटिका में छात्रों से फलदार, फूलदार और छायादार पेड़ लगवाए। उन्होंने इन पेड़ों की परवरिश की जिम्मेदारी भी ली। उनके इस कार्य की स्कूल स्टाफ ने सराहना की और उन्हें बधाई दी।
सम्मान समारोह के दौरान पूर्व विधायक हजारी लाल गुर्जर ने शिक्षक सुरोलिया को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल रामनिवास जाखड़, उप-प्राचार्य रीना शर्मा, रमाकांत तिवाड़ी, रामेश्वर लाल खटाणा और स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245547


