खरखड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिलीं सरकारी सेवाएं:11 लाभार्थी घुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टे बांटे, 230 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई
खरखड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिलीं सरकारी सेवाएं:11 लाभार्थी घुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टे बांटे, 230 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र की खरखड़ा ग्राम पंचायत में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर का आयोजन प्रशासक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में तथा शिविर प्रभारी विकास अधिकारी महेंद्र कुमावत एवं नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला की देखरेख में हुआ। उपखंड अधिकारी सुनील चौहान ने शिविर का निरीक्षण कर सेवाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
शिविर प्रभारी महेंद्र कुमावत ने बताया कि पंचायत राज विभाग की ओर से कुल 11 ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए गए। इनमें एक आवासीय पट्टा विशेष रूप से एक घुमंतू परिवार को भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, एक शौचालय और 50 सोख्ता कुइयों की स्वीकृति भी जारी की गई।
राजस्व विभाग ने बसंत विहार में श्मशान भूमि के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया। विभाग को 14 नामांतरण आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 6 फार्मर आईडी बनाई गईं। 5 शुद्धिकरण प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 18 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। चिकित्सा विभाग ने 230 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। 160 लोगों की बीपी एवं शुगर जांच की गई, जिनमें से 21 व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित पाए गए। विभाग ने 218 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग भी की और 5 पात्र व्यक्तियों को पीएम-जय कार्ड वितरित किए।
पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत 88 बीमा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चिड़ावा की ओर से दो पूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया और उन्हें विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में डॉ. रजनीश कुमावत, डॉ. योगेश आर्य, डॉ. बलराज, ग्राम विकास अधिकारी दलीप सिंह निर्वाण, पटवारी वीरेन्द्र सिंह, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रमोद कुमार, सोसायटी व्यवस्थापक विक्रम सिंह, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चिड़ावा से मंजू कुमावत, एलडीसी सुमन मीणा, गिरदावर राकेश कुमार, सूरजमल, पशु निरीक्षक प्रियंका, पशु निरीक्षक पूनम, एएनएम असवंती, मुकेश कंवर आरपी राजीविका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245450


