[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्निवीर बेटे को अंतिम बार देख बेसुध हुई मां:बहन, भाई को देख बिलखती रही, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

अग्निवीर बेटे को अंतिम बार देख बेसुध हुई मां:बहन, भाई को देख बिलखती रही, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

अग्निवीर बेटे को अंतिम बार देख बेसुध हुई मां:बहन, भाई को देख बिलखती रही, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मंडावा : झुंझुनूं में मंडावा के अग्निवीर आर्यन झाझड़िया (22) का बुधवार को उनके पैतृक गांव पीपल का बास में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। आर्यन का 5 जुलाई को तमिलनाडु के चेन्नई में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में निधन हो गया था।

बुधवार सुबह 10:30 बजे उनकी पार्थिव देह दिल्ली से सड़क मार्ग से मंडावा लाई गई। मंडावा के अंबेडकर पार्क में अग्निवीर की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के लोग पहुंचे।

यहां से पैतृक गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर पर इकलौते बेटे की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के दौरान मां सरोज देवी बेसुध हो गईं। बड़ी बहन पूनम का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वायुसेना के अधिकारियों ने आर्यन के पिता भागीरथ को तिरंगा सौंपा। नम आंखों के बीच सैन्य सलामी देकर अग्निवीर को अंतिम विदाई दी गई। चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में विधायक रीटा चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, प्यारेलाल ढूकिया, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष नरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ड्यूटी के दौरान स्विमिंग पूल में हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, आर्यन चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान स्विमिंग पूल में नहाते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। आर्यन करीब ढाई साल से अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे थे। उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2024 में कर्नाटक के बेलगाम में हुई थी। करीब दो महीने पहले ही उनका ट्रांसफर चेन्नई हुआ था।

करीब दो महीने पहले ही वे छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव पीपल का बास आए थे और परिवार के साथ समय बिताने के बाद वापस चेन्नई लौट गए थे।

परिवार के इकलौते बेटे थे आर्यन

परिजनों ने बताया कि आर्यन 22 साल के थे और अविवाहित थे। वे परिवार के इकलौते बेटे थे। परिवार में पिता भागीरथ सिंह, मां सरोज देवी और दो बहनें हैं, जिनमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उनके पिता ट्रेवल्स का व्यवसाय करते हैं। आर्यन के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

देखिए, अग्निवीर को अंतिम विदाई की PHOTOS…

तिरंगा सौंपने के दौरान पिता भागीरथ (गुलाबी टी शर्ट) भावुक हो गए। वहीं उनके पास चचेरा भाई तिरंगा लिए चलता रहा।
तिरंगा सौंपने के दौरान पिता भागीरथ (गुलाबी टी शर्ट) भावुक हो गए। वहीं उनके पास चचेरा भाई तिरंगा लिए चलता रहा।
अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी बहन पूनम का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी बहन पूनम का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अग्निवीर की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचते ही शोक की लहर छा गई।
अग्निवीर की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचते ही शोक की लहर छा गई।
झुंझुनूं के मंडावा में बुधवार सुबह अग्निवीर की पार्थिव देह को लाया गया।
झुंझुनूं के मंडावा में बुधवार सुबह अग्निवीर की पार्थिव देह को लाया गया।
अग्निवीर आर्यन झाझड़िया को उनके चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।
अग्निवीर आर्यन झाझड़िया को उनके चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार से पहले अग्निवीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अंतिम संस्कार से पहले अग्निवीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Related Articles