इन्द्रसर-पचेरी सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग:कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, ग्रामीण बोले-लोगों ने पक्की दीवारे बनाई
इन्द्रसर-पचेरी सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग:कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, ग्रामीण बोले-लोगों ने पक्की दीवारे बनाई
पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र में इन्द्रसर से पचेरी तक निर्माणाधीन सड़क में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार देवी लाल यादव को सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में हो रहे अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
दीवारें बनाकर अतिक्रमण का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क मार्ग के बीच दोनों ओर पत्थरों की दीवारें बनाकर अतिक्रमण किया गया है। इस अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, जिससे परियोजना प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य बाधित होने से आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पचेरी और इन्द्रसर सहित आसपास के कई गांवों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क अधूरी रहने से विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और अन्य नागरिकों को रोजाना असुविधा हो रही है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क के दोनों तरफ बनी ये पत्थर की दीवारें दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए मामले का शीघ्र समाधान करने और सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रताप सिंह यादव, विक्रम, कैलाश, राकेश कुमार, अंकित, सुरेश कुमार, भूपसिंह साहब, मोहन मिस्त्री, सुन्दर, शेर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2245433


