सूरजगढ़ में 35 लाख का नाला 15 दिन में टूटा:कासनी के स्टेट हाईवे पर बढ़ा हादसे का खतरा, तत्काल मरम्मत की मांग
सूरजगढ़ में 35 लाख का नाला 15 दिन में टूटा:कासनी के स्टेट हाईवे पर बढ़ा हादसे का खतरा, तत्काल मरम्मत की मांग
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के कासनी गांव में सीकर-लोहारू स्टेट हाईवे पर 35 लाख रुपये की लागत से बना नाला निर्माण के 15 दिन के भीतर ही टूट गया है। सड़क किनारे टूटा यह नाला अब वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, कासनी गांव में स्टेट हाईवे पर लंबे समय से जलभराव की समस्या थी। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने 181 हेल्पलाइन और जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग की थी।
इसके बाद, आरएसआरडीसी (राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन) द्वारा जल निकासी के लिए 35 लाख रुपये की लागत से इस नाले का निर्माण कराया गया था। हालांकि, निर्माण के कुछ ही दिनों बाद नाला टूट गया और सड़क पर बड़े गड्ढे का रूप ले लिया।
ग्रामीणों ने आरएसआरडीसी और संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से इस टूटे हुए नाले को तत्काल ठीक कराने की मांग की है।
सीकर-लोहारू स्टेट हाईवे पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर वाहन चालकों से टोल भी वसूला जाता है, लेकिन सड़क किनारे बना यह टूटा नाला दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे हैं। यदि समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया, तो यह किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245527

