देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी चिरंजीव राव बुधवार को चूरू दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, आगामी रणनीति तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के विचारों और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा।
बैठक 8 जुलाई को शाम 4 बजे वीर तेजा भवन, आंखों के अस्पताल के पीछे, सैनिक बस्ती, पंखा रोड, चूरू में आयोजित होगी। जमील चौहान ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us