[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय बागला बालिका विद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय बागला बालिका विद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय बागला बालिका विद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय सेठ एल.एन. बागला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूरू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू के तत्वावधान में विधिक जागरूकता क्लब द्वारा “नशे को ना कहें, अपने सपनों को हाँ कहें” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट पवन कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। वर्तमान समय में युवाओं में मादक पदार्थों का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय है, जो उन्हें समाज की मुख्यधारा से दूर कर रहा है। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर ध्यान देने का आह्वान किया। साथ ही नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की भी विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपप्राचार्य श्रीमती ज्योति मंगलयारा ने युवा पीढ़ी पर नशे के बढ़ते प्रभावों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य मुकुल भाटी ने प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से नशा मुक्ति के उपाय बताते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विधिक जागरूकता क्लब की प्रभारी श्रीमती दमयन्ति शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय की छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर रोहिताश, शिव कुमार प्रजापत, प्यारेलाल, शशिकला शक्तावत, सृष्टि चौहान, मीनाक्षी, नेहा झाझड़िया, सन्नू चौधरी, रश्मि वशिष्ठ, अमन, संतोष कलकल एवं सलोनी साँखोलिया सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles