[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर, जिला कलक्टर ने किया सांडवा का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर, जिला कलक्टर ने किया सांडवा का निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर, जिला कलक्टर ने किया सांडवा का निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बीदासर उपखंड क्षेत्र के सांडवा गांव का दौरा कर पुलिस थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीदासर उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव भी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने सांडवा पुलिस थाने में कानून-व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले परिवादियों की शिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। साथ ही अवांछित गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने थाना परिसर, फरियादी कक्ष, मालखाना, स्टाफ रूम, कार्यालय, ऑनलाइन रोजनामचा तथा विलेज क्राइम नोटबुक (VCNB) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी चौथमल ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

इसके बाद जिला कलक्टर ने सांडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला, प्रसूति सेवाओं, मरीजों एवं परिजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा अस्पताल परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा अस्पताल में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी स्थानीय समस्याएं जिला कलक्टर के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने बीसीएमओ डॉ. प्रवीण झूरिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र मंडोतिया ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

दौरे के अंत में जिला कलक्टर ने सांडवा स्थित मेला ग्राउंड का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

Related Articles