[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 जुलाई को रतनगढ़ आएंगे AICC सचिव चिरंजीव राव, संगठनात्मक बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

8 जुलाई को रतनगढ़ आएंगे AICC सचिव चिरंजीव राव, संगठनात्मक बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन होगा

8 जुलाई को रतनगढ़ आएंगे AICC सचिव चिरंजीव राव, संगठनात्मक बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन होगा

रतनगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव बुधवार, 8 जुलाई को रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान रतनगढ़ शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तथा विधायक पूसाराम गोदारा के सानिध्य में सुबह 10 बजे पोद्दार गेस्ट हाउस में संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन को चिरंजीव राव, पूसाराम गोदारा तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। विधायक पूसाराम गोदारा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles