[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीएलबी आदेशों की खुली अवहेलना सफाई कर्मचारियों से कराए जा रहे कार्यालयी कार्य, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

डीएलबी आदेशों की खुली अवहेलना सफाई कर्मचारियों से कराए जा रहे कार्यालयी कार्य, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

डीएलबी आदेशों की खुली अवहेलना सफाई कर्मचारियों से कराए जा रहे कार्यालयी कार्य, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) द्वारा जारी स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई विभागों एवं सरकारी कार्यालयों में सफाई कर्मचारियों से गैर-सफाई कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि डीएलबी ने साफ आदेश जारी किए थे कि सफाई कर्मचारी भर्ती में नियुक्त कार्मिकों से केवल उनका निर्धारित मूल कार्य ही लिया जाए तथा उन्हें अन्य कार्यालयों में बाबूगिरी, फाइलों का कार्य एवं अन्य गैर-सफाई कार्यों में नहीं लगाया जाए। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के कई कार्यालयों में आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि डीएलबी के आदेशों की अवहेलना करने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी विभागों को पुनः स्पष्ट निर्देश जारी कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सफाई कर्मचारियों से केवल उनका मूल कार्य ही कराया जाए।

ज्ञापन में जिला स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है ताकि आदेशों की पालना सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा जिन-जिन स्थानों पर सफाई कर्मचारियों को अन्य कार्यों में लगाया गया है, उन्हें तत्काल उनके मूल कार्य पर वापस लगाने की मांग भी उठाई गई है। इस मुद्दे को लेकर सफाई कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों में भी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि भर्ती के मूल उद्देश्य एवं नियमों के विपरीत कार्य कराना कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है और सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

Related Articles