[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल शहीद रामस्वरूप सिंह की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कारगिल शहीद रामस्वरूप सिंह की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

कारगिल शहीद रामस्वरूप सिंह की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे के वीर सपूत एवं कारगिल युद्ध 1999 के शहीद रामस्वरूप सिंह की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद के पिता नागरमल मुनडिया, भाई सुरेंद्र सिंह, पुत्र डॉ. सुनिल चौधरी, माता मनोहरी देवी, पत्नी सावित्री देवी, मुनेश देवी, सम्पत देवी, पुत्रवधु डॉ. दीक्षा, डॉ. पूजा, राजेश मुनडिया, हरलाल मुनडिया, नेमीचंद मुनडिया, मुरारी प्रजापत, विजय सिंह झांग, प्रमिला देवी, अंजू देवी, कंचन देवी एवं डॉ. रोहित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने शहीद रामस्वरूप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की रक्षा में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश के वीर जवानों का त्याग और बलिदान सदैव युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles