[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

करगिल शहीद दशरथ कुमार यादव का 27वां शहादत दिवस:बसावा में दी गई श्रद्धांजलि, वीरांगना दुर्गा देवी का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

करगिल शहीद दशरथ कुमार यादव का 27वां शहादत दिवस:बसावा में दी गई श्रद्धांजलि, वीरांगना दुर्गा देवी का सम्मान

करगिल शहीद दशरथ कुमार यादव का 27वां शहादत दिवस:बसावा में दी गई श्रद्धांजलि, वीरांगना दुर्गा देवी का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ क्षेत्र के बसावा गांव में करगिल युद्ध के वीर शहीद दशरथ कुमार यादव का 27वां शहादत दिवस सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहीद स्मारक स्थल पर ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू हो गया। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर और माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने करगिल युद्ध में शहीद दशरथ कुमार यादव के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वक्ताओं ने युवाओं से शहीद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने वीरांगना दुर्गा देवी का किया सम्मान

पूर्व सैनिक कल्याण समिति, नवलगढ़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट रामलाल सांखणिया और कैप्टन दीप सिंह शेखावत के नेतृत्व में शहीद की वीरांगना दुर्गा देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वीरांगना के साहस और त्याग को भी नमन किया।

जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों की रही बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दिनेश सुण्डा, नरेंद्र कड़वाल, राजेश पूनियां, शुभकरण सुण्डा, ललित सुण्डा, आरसी शर्मा, नवरंगलाल दूत, संजय बासोतिया, जूंथाराम यादव, हरलाल, जयसिंह डूडी, श्रवण यादव, सुशील यादव, शिवपाल, गोपाल यादव, जगदीश यादव, बीरबल यादव, अरुण यादव और प्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बसावा के प्रधानाचार्य राजनीश शर्मा तथा शहीद दशरथ कुमार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बसावा के मुकेश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शहीद के परिजनों ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में शहीद के छोटे भाई कैलाश यादव और शहीद के पुत्र डॉ. योगेंद्र यादव ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को जीवित रखने में समाज की ऐसी सहभागिता नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती है।

Related Articles