मां दुर्गा की भक्ति में रंगा कसेरू, सर्व समाज के सहयोग से साकार हो रहा नवरात्रा महोत्सव
मां दुर्गा की भक्ति में रंगा कसेरू, सर्व समाज के सहयोग से साकार हो रहा नवरात्रा महोत्सव
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : निकटवर्ती गांव कसेरू में श्री हलाणगढ़ दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में दसवां नवरात्रा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समिति के दिनेश दतुसलिया ने बताया कि सर्व समाज के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मैणास वाले संजीव जांगिड़ पार्टी द्वारा मां दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है। वहीं, पंडित सज्जन कुमार सुरोलिया द्वारा प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है।
महोत्सव में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। समिति के कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीण मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्रा महोत्सव के चलते गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालु उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना में भाग ले रहे हैं।
महोत्सव के आयोजन में रणजीत सिंह, अमरचंद, मूलसिंह, सुभाष, महेश, ओंकारमल, जीवंण सिंह, सुरेश, रामनारायण, किशनलाल, चन्द्र सिंह, दीपक, राकेश, हितेश, धर्मेंद्र, बीजू, सरवण, हवलदार, सुनील, शीशराम, कल्पेश, संदीप, निवास, अमलिड़ा, पंकज, छोटू, टीलू, जितेश, अंकित सहित अनेक ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444346


