[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन

उपखंड अधिकारी किरणपाल ने किया लोकार्पण, माटी कला संरक्षण व स्वरोजगार के प्रयासों की सराहना

चिड़ावा : श्रीयादें माटी कला बोर्ड की दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘माटी राजस्थान री’ का शुक्रवार को चिड़ावा उपखंड कार्यालय में विमोचन किया गया। पुस्तक का लोकार्पण उपखंड अधिकारी सुश्री किरणपाल ने किया।

इस अवसर पर कुम्हार-कुमावत महासभा के जिला संरक्षक राधेश्याम ऑपरेटर, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर मंडल चिड़ावा के कोषाध्यक्ष मुकेश जालंधरा तथा अधिवक्ता संदीप कुमावत ने उपखंड अधिकारी को पुस्तक भेंट कर उसका विमोचन कराया।

कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल वर्मा ने माटी कला के संरक्षण, कुम्हार समाज के उत्थान तथा पारंपरिक हस्तशिल्प को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने इन पहलों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा श्रीयादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुस्तक विमोचन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने कुम्हार समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी राधेश्याम ऑपरेटर के निवास पर पहुंचकर उन्हें ‘माटी राजस्थान री’ की प्रति भेंट की। इस दौरान समाज के हित में उनके सहयोग एवं रचनात्मक योगदान के लिए उनका सम्मान करते हुए आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles