[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामाजिक सेवा के लिए रामावतार सबलानिया को मानद डॉक्टरेट की उपाधि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सामाजिक सेवा के लिए रामावतार सबलानिया को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

सामाजिक सेवा के लिए रामावतार सबलानिया को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : सामाजिक सेवा, नेतृत्व, बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन, वृक्षारोपण तथा स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामावतार सबलानिया को मानद ‘डॉक्टर ऑफ सोशल सर्विस’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 4 जुलाई 2026 को पांडिचेरी में आयोजित दीक्षांत समारोह में यूनाइटेड अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस, यूएसए की चयन परिषद की स्वीकृति के बाद प्रदान किया गया। समारोह में सबलानिया को मेडल पहनाकर सम्मानित करते हुए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

रामावतार सबलानिया को यह सम्मान सामाजिक सेवा, नेतृत्व क्षमता, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, वृक्षारोपण अभियान, भारत स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण तथा स्काउटिंग की सर्वोच्च योग्यता लीडर ट्रेनर प्राप्त करने जैसी उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर दिया गया।

मानद डॉक्टरेट मिलने पर स्काउट के जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा, सीओ स्काउट महेश कुमार कालावत, सीओ गाइड प्रियंका, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, नवलगढ़ प्रधान मुरली मनोहर चौबदार, सचिव महेश कुमार मार्शल, पूर्व प्रधान रामचंद्र तुलस्यान, पूर्व सचिव राधेश्याम खारिया, एडीसी गाइड संजू नेहरा, संतोष मुंड, रेलवे वाणिज्य अधीक्षक ओमप्रकाश आर्य, उप प्रधान पंकज शाह, स्काउटर महेंद्र कुमार सैनी, रूक्मानंद खत्री, रोवर लीडर डॉ. संजय सैनी, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आत्माराम, एसीबीईओ महेंद्र कुमार सैनी, मनोज कुमार मिश्रा, बीरबल सिंह सांखनिया, पूर्व सचिव अर्जुन सिंह सांखनिया, उप प्रधान रामअवतार बील, स्काउट मास्टर मोजीराम बजाड़, लीडर ट्रेनर प्रहलाद राय जांगिड़, सहायक लीडर ट्रेनर सुनीता बेनीवाल, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सेन सहित जिला एवं राज्यभर के स्काउटर, गाइडर और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles