[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायती राज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार स्थगित:बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी, बोले- कार्यों की भरपाई के लिए अवकाश के दिनों में भी काम करेंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायती राज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार स्थगित:बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी, बोले- कार्यों की भरपाई के लिए अवकाश के दिनों में भी काम करेंगे

पंचायती राज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार स्थगित:बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी, बोले- कार्यों की भरपाई के लिए अवकाश के दिनों में भी काम करेंगे

चिड़ावा : चिड़ावा में राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन का एक महीने से जारी कार्य बहिष्कार गुरुवार शाम को स्थगित कर दिया गया। यह निर्णय प्रदेशव्यापी आह्वान पर हुई समझौता वार्ता के बाद लिया गया।

शुक्रवार को कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विकास अधिकारी अनीषा बिजारणिया से मुलाकात की। प्रशासनिक अधिकारी सांवरमल मीणा और ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विकास अधिकारी को ज्ञापन और सफेद पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्य बहिष्कार स्थगित करने की सूचना दी।

ब्लॉक महिला प्रतिनिधियों सुमन रणवा और रेखा ओला ने बताया- कार्य बहिष्कार के दौरान बाधित हुए कार्यों की भरपाई के लिए कर्मचारी अवकाश के दिनों में भी काम करेंगे। इससे योजनाओं की प्रगति में सुधार लाया जाएगा। विकास अधिकारी अनीषा बिजारणिया ने सभी कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

इस प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक कोषाध्यक्ष धर्मपाल सूरा, मुकेश गुर्जर, सुखबीर, विनोद जाखड़, सुनील रोहिल्ला, राकेश बराला, आनंद मेहरा, सुमन और सुनीता सहित कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles