नीमकाथाना में शाहपुरा रोड पर चौड़ीकरण दो महीने से ठप:जलभराव और गड्ढों से हादसे का डर, अस्थायी राहत देने की मांग
नीमकाथाना में शाहपुरा रोड पर चौड़ीकरण दो महीने से ठप:जलभराव और गड्ढों से हादसे का डर, अस्थायी राहत देने की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शाहपुरा-चिड़ावा सड़क परियोजना के तहत चल रहा रोड चौड़ीकरण कार्य पिछले करीब दो माह से बंद पड़ा है। मानसून की पहली बारिश के साथ ही शहर की सबसे व्यस्त शाहपुरा रोड पर जलभराव और गड्ढों के कारण आमजन की परेशानियां फिर बढ़ गई हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
शाहपुरा रोड पर वाहन चालकों को परेशानी
ठेकेदार द्वारा सड़क की एक ओर खुदाई कर काम अधूरा छोड़ देने से अब बारिश का पानी गड्ढों में भर गया है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। शाहपुरा रोड़ शहर का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आई हैं। खराब सड़क के कारण वाहन चालक जान जोखिम में डालकर डिवाइडर कट से दूसरी लेन में प्रवेश करने को मजबूर हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया फिलहाल तहसील कार्यालय में धारा 91 के तहत चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पालिका टीम ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर विरोध भी हुआ, लेकिन प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
अस्थायी राहत देने की मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अतिक्रमण हटने और निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने में समय लग सकता है, लेकिन तब तक प्रशासन को अस्थायी राहत के इंतजाम करने चाहिए। लोगों ने बारिश के मौसम को देखते हुए सड़क की अस्थायी मरम्मत, गड्ढों की भराई और जल निकासी की व्यवस्था तत्काल करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित रह सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2250599


