[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिपराली में ‘वीबी जी राम जी योजना’ पर लगाए पौधे:अब श्रमिकों को 300 रुपए रोजाना मजदूरी; कुल 318 प्रकार के काम कराए जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पिपराली में ‘वीबी जी राम जी योजना’ पर लगाए पौधे:अब श्रमिकों को 300 रुपए रोजाना मजदूरी; कुल 318 प्रकार के काम कराए जाएंगे

पिपराली में 'वीबी जी राम जी योजना' पर लगाए पौधे:अब श्रमिकों को 300 रुपए रोजाना मजदूरी; कुल 318 प्रकार के काम कराए जाएंगे

रघुनाथगढ़ : ग्राम पंचायत पिपराली में “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (बीवीजी-रामजी)” की शुरुआत की गई। यह मिशन मनरेगा योजना का स्थान लेगा, जिसके तहत श्रमिकों को रोजाना न्यूनतम 300 मजदूरी मिलेगी। इस अवसर पर जल सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।

प्रशासक संतोष मूंड के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रमिकों को नई योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि लगभग 20 सालों से संचालित मनरेगा योजना के स्थान पर अब बीवीजी-रामजी मिशन लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य श्रमिकों को अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

योजना के अनुसार कार्य का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक विश्राम का समय शामिल है। यदि कोई श्रमिक निर्धारित कार्य समय से पहले अपना कार्य पूरा कर लेता है, तो आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे घर जाने की अनुमति होगी।

15 दिनों के में सीधे बैंक खातों में भुगतान

सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में करने की व्यवस्था की है। योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और जियो-टैगिंग जैसी आधुनिक प्रणालियां भी लागू की गई हैं।

इस मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 318 प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन और स्थायी ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को योजना के अधिकारों, प्रावधानों और लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, साथ ही उनसे जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker