[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में आम रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण, नगर परिषद की कार्रवाई से खुला मार्ग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में आम रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण, नगर परिषद की कार्रवाई से खुला मार्ग

सीकर में आम रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण, नगर परिषद की कार्रवाई से खुला मार्ग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : नगर परिषद सीकर ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत बुधवार को जय श्री कॉलोनी, बाजाज ग्राम सांवली स्थित आम रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को आमजन के लिए सुचारु रूप से खुलवा दिया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम के साथ पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर आम रास्ते पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग खुलने पर संतोष जताते हुए नगर परिषद की पहल का स्वागत किया।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, सड़क, नालों और आम रास्तों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अतिक्रमण आमजन की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था और शहरी विकास को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों और आम रास्तों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुगम बनाया जा सके।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी प्रमोद सोनी, सहायक नगर नियोजक नरेंद्र कुमार नट, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लद्धड़, अधिशासी अभियंता विकास मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता पिंकी मीणा, पुलिस प्रशासन, प्रवर्तन दस्ता, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग तथा नगर परिषद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles