[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषि उपज मंडी परिसर में 04 जुलाई को प्रस्तावित जनसभा को लेकर देखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए विस्तृत निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषि उपज मंडी परिसर में 04 जुलाई को प्रस्तावित जनसभा को लेकर देखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए विस्तृत निर्देश

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कृषि उपज मंडी परिसर में 04 जुलाई को प्रस्तावित जनसभा को लेकर देखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए विस्तृत निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी परिसर का जायजा लिया तथा 04 जुलाई को प्रस्तावित जनसभा (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान यात्रा एवं पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के संबंध में जिला स्तरीय कार्यक्रम) को लेकर व्यवस्थाएं देखीं।

जिला कलक्टर ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की संभावित उपस्थिति के मध्यनजर कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाने की व्यवस्था, आमजन के लिए छाया, पानी, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं व वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ने के लिए तकनीकी तैयारियों, मंच व बैठक व्यवस्था, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति को देखते हुए सभी विभागों के समन्वय व कार्यों तथा कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू पर समन्वित कार्ययोजना व व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया।

एडीएम अर्पिता सोनी ने व्यवस्थाओं तथा विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी दी। इस दौरान एएसपी सुनील मेहरा, सीईओ श्वेता कोचर, चूरू एसडीएम धीरज झाझड़िया, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, सानिवि एसई पंकज यादव, डीटीओ नरेश कुमार, पीएचईडी एसई चुन्नीलाल भास्कर, डीएसओ अंशु तिवाड़ी, कोतवाल सुखराम चोटिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles