बिसाऊ के ऋतिक चौहान ने हासिल की बड़ी सफलता
राजस्थान ग्रामीण बैंक में क्लर्क पद पर हुआ चयन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे के होनहार युवा ऋतिक चौहान का राजस्थान ग्रामीण बैंक (RGB) में क्लर्क पद पर चयन होने से पूरे कस्बे में खुशी और उत्साह का माहौल है। परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने ऋतिक को बधाइयाँ देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।
ऋतिक चौहान बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं कपड़ा व्यवसायी सुभाष खटीक के सुपुत्र तथा गोटा व्यवसायी इन्द्राज चौहान के भतीजे हैं। परिवार में शिक्षा और मेहनत का माहौल होने के कारण ऋतिक ने भी अपने बड़े भाइयों के नक्शे कदम पर चलते हुए बैंकिंग क्षेत्र में सफलता हासिल की।
ऋतिक के चाचा इन्द्राज चौहान ने बताया कि ऋतिक ने पहले बीएससी पूरी की, उसके बाद एमएससी फिजिक्स की पढ़ाई की और फिर बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया। लगातार मेहनत के बावजूद शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। पहले और दूसरे प्रयास में असफलता हाथ लगी, जबकि तीसरे प्रयास में वह मात्र दो अंकों से चयन से चूक गया। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और पूरी लगन के साथ तैयारी जारी रखी।
उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास का पेपर परिवार में चाचा की बेटी दीक्षा की शादी वाले दिन था। ऐसे महत्वपूर्ण पारिवारिक मौके के बावजूद ऋतिक ने अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए शादी समारोह छोड़कर परीक्षा देने का निर्णय लिया। उसकी मेहनत और समर्पण आखिरकार रंग लाया और अब उसका चयन राजस्थान ग्रामीण बैंक में क्लर्क पद पर हो गया।
ऋतिक का परिवार पहले से ही शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। उनके बड़े भाई कुलदीप चौहान वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं, जबकि दूसरे बड़े भाई राजवीर चौहान राजस्थान ग्रामीण बैंक में अधिकारी हैं। परिवार की दादी स्वर्गीय शांति देवी दो बार पार्षद रह चुकी हैं।
ऋतिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाइयों के मार्गदर्शन, परिवार के शैक्षिक माहौल और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक लाइब्रेरी में बैठकर लगातार पढ़ाई करते थे। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है कि कठिन परिश्रम, धैर्य और निरंतर प्रयास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। ऋतिक चौहान की इस उपलब्धि पर कस्बे के सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2234582


