दिलाई दक्षिण के भामाशाह व प्रेरकों को राज्य व जिला स्तर पर शिक्षा भूषण व शिक्षा श्री से नवाजा गया
दिलाई दक्षिण के भामाशाह व प्रेरकों को राज्य व जिला स्तर पर शिक्षा भूषण व शिक्षा श्री से नवाजा गया
झुंझुनूं : 30 वां राज्य स्तरीय सम्मान समारोह सोमवार को बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित हुआ। भामाशाह सुभाषचन्द्र बुडानिया को 31.84 लाख व कौशल्या बुडानिया द्वारा 30.65 लाख रूपये राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय दिलोई दक्षिण में सहयोग करने पर शिक्षा भूषण द्वारा नवाजा गया तथा इनके प्रेरक राकेश सिहाग प्रधानाचार्य राउमावि दिलोई दक्षिण को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

घासीराम सोहू व ताराचन्द पायल बिरमी द्वारा 11.35 लाख (प्रति) लागत से कमरा मय बरामदा बनवाने पर जिला स्तर पर शिक्षा श्री सम्मान से नवाजा गया। शिशुपाल बुडानिया द्वारा विद्यालय को 10 लाख का आर्थिक सहयोग देने पर मरणोपरान्त सम्मान दिया गया। इनके प्रेरक अमर सिंह बुडानिया का भी सम्मान किया गया। ग्राम वासियों द्वारा जर्जर भवन को देखते हुये नवीन भवन का निर्माण कार्य जारी है। इस क्रम में नरेश बुडानिया व देवकरण डुडी द्वारा कमरा मय बरामदा का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य व स्टॉफ ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2234578


