[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपालिका बिसाऊ के शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

नगरपालिका बिसाऊ के शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान

नगरपालिका बिसाऊ के शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगरपालिका मंडल बिसाऊ द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित “शहरी सेवा शिविर–2026” के तहत वार्ड संख्या 12 एवं 13 का शिविर 29 एवं 30 जून 2026 को नगरपालिका कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

शिविर में नगरपालिका, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। शिविर के दौरान नागरिकों से प्राप्त विभिन्न आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।

नगरपालिका प्रशासन की ओर से शिविर में कृषि भूमि नियमन के 3 पट्टे जारी किए गए, वहीं 4 विवाह प्रमाण पत्र एवं 25 जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कार्यों का मौके पर समाधान किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Articles