राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बीकानेर में स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन – मुस्ताक खान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बीकानेर में स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन - मुस्ताक खान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
बीकानेर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में भाजपा सरकार के हेल्थ फेलियर, पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्था, एवं प्रसूताओं की दर्दनाक मौतों और सीमावर्ती क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के खिलाफ विशाल जनसभा में मुस्ताक खान बीकानेर जिला सहप्रभारी के नाते जनता की आवाज़ बनने वाली कांग्रेस के मज़बूत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्थाओं के विरोध में धरना – प्रदर्शन बीकानेर में शामिल हुआ और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली का स्वागत किया।
पीबीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्थाओं और सीमावर्ती क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़ने के आदेशों के विरोध में जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्ताक खान ने कहा कि यह प्रदर्शन आमजन के स्वास्थ्य अधिकारों और जनभावनाओं की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का भी आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2234582


